Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अपराधकर्मियों ने धारदार हथियार से दिहाड़ी मजदूर की हत्या कर दी

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) : जिले के पाटन थाना अंतर्गत सेमरी पंचायत के जोड़ा खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय  बुधन भुइयां की गुरुवार की रात में हत्या कर दी गयी. अपराधकर्मियों ने तेजधार  हथियार से गर्दन और सिर पर हमला कर हत्या की है. पाटन के थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-बंशीधर">https://lagatar.in/banshidhar-nagar-school-opened-after-22-months-childrens-faces-were-bright-teachers-welcomed-by-giving-flowers/">बंशीधर

नगर :  22 माह बाद स्कूल खुले, बच्चों के चेहरों पर रौनक, शिक्षकों ने फूल देकर किया स्वागत

कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था

थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे बुधन भुइयां अपने एक परिचित को छोड़ने अपने घर से कुछ दूरी तक गया था, परंतु रात में वापस नहीं आया. परिवार के लोग यह सोंचकर सो गए कि कहीं गये होंगे और  खोजबीन नहीं की. शुक्रवार की सुबह में बुधन भुइयां का शव पाया गया. परिजनों के फर्द बयान में किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है. हालांकि यह जोड़ा गया है कि कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था. आशंका है कि जमीन विवाद के कारण ही हत्या की गयी है. पुलिस सभी विन्दुओं पर अनुसंधान कर रही है. मृतक दैनिक मजदूर था. जोड़ा खुर्द, पाटन थाना से दो किलोमीटर पर स्थित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही