Search

 
 
 

पलामू : सोशल मीडिया के जरिये अपराधी बेच रहे हथियार, 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Palamu : अपराधियों ने अब हथियार बेचने का नया तरीका अपनाया हैं. अपराधी सोशल मीडिया के माध्यम से हथियार खरीदने और बेचने का काम कर रहे है. अपराधियों ने इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए पलामू में हथियारों की खरीद बिक्री लगातार कर रहे है.

अपराधी युवा वर्ग को बना रहे निशाना

इस सोशल मीडिया के जरिए नए युवा वर्ग के युवकों को जुर्म की दुनिया में खींचने में कामयाब हो रहे है .अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप, मैसेंजर एवं अन्य सोशल साइट के जरिए नए युवा वर्ग से हथियार की खरीद बिक्री कर रहे है. इस पर नकेल कसने के लिए पलामू पुलिस भी सख्त हो गई है.

इसे रोकने के लिए लगातार पलामू पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर नजर बनायी हुई हैं. जिससे कई बार पलामू पुलिस को कामयाबी भी मिल चुकी है.

2018 से अपराधी सोशल मीडिया का ले रहे सहारा

बता दे कि पलामू में 2018 से अब तक अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की खरीद बिक्री करते आ रहे है. पूर्व के पलामू एसपी के इंद्रजीत माहथा ने कई युवकों को हथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार के बाद पुलिस के समक्ष युवकों ने कबूला था की हम लोग सोशल मीडिया के जरिए हथियारों को बेचते थे. जिसे सुनकर पुलिस भी दंग हो गई थी. उसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया था. जेल जाने के बाद भी इन अपराधियों ने सोशल मीडिया के जरिए हथियार बेचने के काम नहीं छोड़ रहे हैं.

2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन दिन पहले यानी 12 मार्च को पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो युवकों को इंसास राइफल की मैगजीन एवं 20 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन दोनों युवकों ने भी पुलिस बताया कि हम लोग भी व्हाट्सएप के जरिए हथियार और समान चैनपुर में बेचने जा रहे थे. इसके बाद सभी आरोपियों को थाना में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दी गई है.

मास्टरमाइंड गुड्डू अंसारी की तलाश कर रही पुलिस

बता दें कि इस खेल का मास्टरमाइंड गुड्डू अंसारी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. गुड्डू अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए पलामू पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है.

कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है

 इस मामले में अभियान एसपी सह सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया है कि पलामू पुलिस इन सब पर नकेल कसने के लिए लगातार नजर बनाए रखे हैं .जिसके कारण कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है . उन्होंने बताया की इन सब का मुख्य सरगना को पता लगाने के लिए  पुलिस  लगातार छापामारी अभियान चला रही है .बहुत जल्द इसके मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि नए युवा वर्ग इन सब के चंगुल में नहीं फंसे. आप सभी बच्चों की भविष्य को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए पलामू पुलिस लगातार अंकल ट्यूटोरियल कोचिंग के माध्यम से गरीब बच्चों को पढ़ा रही है . ताकि गरीब बच्चे लोग गलत रास्ते पर ना जा सके उन्होंने बताया कि आप लोग भी पढ़ लिखकर उच्च से उच्च अधिकारी एवं पदाधिकारी बने ताकि आपका और आपके समाज एवं देश का नाम रोशन हो सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही