Search

पलामू : पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी विशाल गिरफ्तार

Medninagar :  पलामू व गुमला पुलिस के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में घायल अपराधी विशाल चौधरी को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सदर अस्पताल, डाल्टनगंज में पुलिस अभिरक्षा में विशाल चौधरी का इलाज चल रहा है. गोली लगने के बाद वह जंगल में छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. अपराधी विशाल चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिबंधित JJMP संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है. उसके खिलाफ पलामू जिला में रामगढ़ व चैनपुर और गढ़वा जिले के‌ दरदा थाना में कई कांड दर्ज हैं. उसने बताया कि 24 जुलाई को वह पलामू केंद्रीय कारा से छूटा है. ज्वेलरी दुकानों से लूटपाट में भी वह शामिल रहा है. उसने पुलिस को बताया कि मोनू सोनी को उसने हथियार दिया था. वहीं लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकया के खिलाफ गुमला थाना व सोनारी, सुखदेवनगर थाना (रांची ), शहर थाना (पलामू) और चैनपुर थाना में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

मौके का फायदा उठाकर भागा मोनू सोनी 

बता दें कि पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिलदाग और रबदा के बीच ज्वेलरी शॉप से लूटपाट हुई थी. इस लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी और उसके सहयोगियों को गुमला और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम दो अगस्त शुक्रवार को गिरफ्तार करने गयी. पुलिस जैसे ही वहां पहुंची मोनू सोनी और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलायी. इस दौरान विशाल चौधरी नाम के अपराधी को गोली लग गयी. गोली लगने के बाद वह जंगल में ही छिप गया था. जबकि मोनू सोनी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

चैनपुर थाना में आपराधिक कांड किया गया दर्ज 

इस संबंध में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने कहा कि बीते 2 अगस्त को गुमला पुलिस चैनपुर आयी और शहर में ज्वेलरी शॉप दुकान में मारपीट कर डकैती करने के आरोपी को गिरफ्तार करने का निवेदन किया. वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने के बाद एक टीम का गठन किया गया. गुप्त सूचना मिली कि लूटकांड का आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकया, जो पलामू जिले के चैनपुर थाना के सुनार मोहल्ले का रहने वाला है, और उसका एक सहयोगी  बाइक से रबदा ग्राम के मुख्य सड़क से गुजरने वाले हैं. गुप्त सूचना के आधार पर रबदा के मुख्य रास्ते में चेकिंग लगाया गया. तभी मोनू सोनी और उसके सहयोगी वहां से पहुंचा. पुलिस ने गाड़ी रोकने और सरेंडर करने बोला. लेकिन बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने पुलिस पर गोली चलायी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग क. इस गोलीबारी में बाइक पर पीछे बैठे अपराधी के बाएं हाथ गोली लगी. इसके बाद दोनों वहां से भाग गये. पुलिस ने खुर्रा कला थाना चैनपुर से गोली लगे व्यक्ति को पकड़ा. इस संबंध में चैनपुर थाना में एक आपराधिक कांड दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp