Search

 
 
 

पलामू : अपराधियों ने ग्रामीण बैंक‌ के सामने महिला से लूटे 1 लाख 10 हजार

 
Palamu:  पलामू जिले के मेदिनीनगर के ग्रामीण बैंक‌ के सामने एक महिला से अज्ञात अपराधियों ने 1 लाख 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए. इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक महिला सबिता देवी धर्मशाला रोड पंजाब नेशनल बैंक से 1लाख 10 हजार रुपए निकालकर घर जा रही थी. तभी ग्रामीण बैंक के सामने अज्ञात अपराधियों ने महिला के हाथ से रुपये से भरा झोला लूटकर फरार हो गए.
मामले को लेकर टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं और जिस जगह पर लूट हुई है उस जगह पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जगह-जगह चेक पोस्ट पर पुलिस की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-dependents-of-girls-drowning-in-ahar-will-get-4-4-lakh-compensation/">पलामू

: आहर में डूबने वाली बच्चियों के आश्रितों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही