Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अपराधियों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Palamu : पलामू जिले के नया बाजार थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव में अपराधियों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार दी. गोली हाथ में लगी है. ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार नावाबाजार में सोहदाग के रहने वाले रफीक अंसारी गुरुवार की देर शाम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. शाम सात बजे के बाद अपराधी वहां पहुंचे और बुजुर्ग को निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली रफीक अंसारी के दाहिने हाथ में लगी है. फायरिंग करने के बाद अपराधी फरार हो गए. एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही