Search

 
 
 

पलामू : छत्तरपुर में अपराधियों ने चीनी कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

 
Medininagar : पलामू के छत्तरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने चीनी कारोबारी को गोली मार दी और फरार हो गये. कारोबारी का नाम शुभम कुमार गुप्ता है. उन्हें गंभीर हालत में एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार हरिहरगंज के रहने वाले चीनी कारोबारी शुभम कुमार गुप्ता छतरपुर थाना क्षेत्र में दुकानों से पैसा कलेक्शन करने आए थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने कार में ही उन्हें गोली मार दी. शुभम को तीन गोली लगी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले उनसे नाम पूछा और फिर गोली मारकर फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद पहुंची छतरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. कारोबारी को गोली मारने की घटना को लेकर पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइयां ने कहा कि हेमंत सरकार में पलामू पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आ रही है. लगातार छतरपुर इलाके में अपराधी और नक्सली की गतिविधि बढ़ रही है. आए दिन छतरपुर इलाके में गोलीबारी सहित लूट और चिनतई की घटना हो रही है. सभी लोग दहशत में जी रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही