Search

 
 
 

पलामू : दंतेवाड़ा में शहीद जवान के परिजनों से मिले CRPF DG, दिया मदद का भरोसा

 
Medininagar : दंतेवाड़ा में शहीद सीआरपीएफ जवान महिमानंद शुक्ला के परिजनों से मिलने सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को उसके गांव पलामू के लेस्लीगंज पहुंचे. सीआरपीएफ डीजी ने शहीद महिमानंद शुक्ला के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने शहीद की पत्नी, बेटा व बेटी से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. ज्ञात हो कि जवान महिमानंद शुक्ला 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम ब्लास्ट में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान 21 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी. मीडिया से बात करते हुए सीआरपीएफ डीजी ने कहा कि महिमानंद शुक्ला एक जांबाज सिपाही थे, उनके परिवार को हर संभव मदद के लिए पूरा CRPF परिवार खड़ा है. यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/corporations-stand-clear-on-high-courts-order-decision-on-new-rules-will-be-taken-after-a-month/">हाईकोर्ट

के आदेश पर निगम का रुख स्पष्ट, नई नियमावली पर एक महीने बाद होगा फैसला
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही