Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने रुकवाई नाबालिग लड़का-लड़की की शादी

Advertisement
Advertisement
Medininagar : सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों की शादी रुकवा दी है. दरअसल पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन जबरन उसकी शादी करना चाहते थे. वहीं नाबालिग लड़की की जिस लड़के से शादी होने वाली थी, वह भी नाबालिग है. नाबालिग लड़का भी पढ़ाई करना चाहता है. इस मामले में नाबालिग ने किसी तरह चाइल्ड लाइन से संपर्क किया. जानकारी मिलते ही चाइल्ड लाइन, सीडब्ल्यूसी और पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और दोनों की शादी रुकवाई. नाबालिग लड़की को बालिका गृह में रखा गया है, जबकि नाबालिग लड़के को उसके घर भेज दिया गया है. परिजन 15 वर्षीय किशोरी की शादी करा रहे थे. इसे भी पढ़ें : स्वर्णिम">https://lagatar.in/swarnim-neeraj-the-golden-target-pierced-by-javelin-in-the-world-athletics-championship/">स्वर्णिम

नीरज, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला से भेदा गोल्डन लक्ष्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही