Search

 
 
 

पलामू : नक्सली बताकर डकैतों ने लूट लिया पुलिस का घर

 
Medininagar : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के बजराहा में करीब 12 हथियारबंद डकैतों ने खुद को नक्सली बताकर पुलिस जवान संदीप राम और उनके भाई के घर में ही डकैती डाली. लाखों रूपये नकद और जेवरात लूटकर फरार हो गए. भुक्तभोगी परिजनों का कहना है कि गुरूवार की आधी रात में करीब 12 की संख्या में हथियार बंद डकैत संदीप राम के घर के छत पर चढ़े. फिर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया. डकैतों ने खुद को नक्सली बताकर पहले घरवालों के हाथ पैर बांध दिए और घर के कमरे में बंद कर दिया, फिर इत्मीनान से डकैती की. बंधक बनाने के बाद घर में रखे जेवरात और नगद को लूट लिया. डकैतों ने संदीप राम के पिता को भी बंधक बनाया था. बाद में उन्हीं से संदीप के बड़े भाई का घर खुलवाया और वहां भी डकैती की. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद और सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है और छानबीन में जुट गई. इसे भी पढ़ें - युवा">https://lagatar.in/youth-aakrosh-rally-chaos-in-morhabadi-tear-gas-shells-fired-water-cannons/">युवा

आक्रोश रैली : मोरहाबादी में रन क्षेत्र में तबदील, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार और लाठीचार्ज भी किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही