Search

 
 
 

ठंड और शीतलहर के बीच पलामू डीसी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया

 
Palamu: उपायुक्त शशि रंजन ने शनिवार की रात मेदिनीनगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, अम्बेडकर पार्क, और बाजार के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर असहाय लोगों को कंबल वितरित किए. इस दौरान, उपायुक्त ने सड़क पर दोना-पत्ता बेचने वालों से बात भी की और उनके बीच 30 से अधिक कंबल बांटे.

आश्रय गृह का निरीक्षण

उपायुक्त ने सरकारी बस डिपो स्थित नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय गृह का निरीक्षण भी किया. उन्होंने वहां बेड, कंबलों की संख्या, रूम हीटर और शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली. नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने उपायुक्त को आश्रय गृह के विषय में जानकारियां दीं. उपायुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि ठंड में जरूरतमंदों को आश्रय गृह में किसी तरह की समस्या न हो. कंबल वितरण के बाद, उपायुक्त ने शहर में अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण करने के उद्देश्य से स्टेशन से पैदल ही अपने आवास लौटे. इस दौरान उन्होंने बेलवाटिका चौक, नवा टोली, सदीक चौक समेत अन्य स्थानों पर जाकर कंबल वितरित किए और लोगों की बात की. निरीक्षण कार्यक्रम में उनके साथ नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर और अन्य अधिकारियों ने सहयोग किया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही