Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने महिला हेल्पलाइन जागरूकता वाहन को किया रवाना

 
Medininagar: समाहरणालय परिसर से बुधवार को पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने 181 महिला हेल्पलाइन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस वैन के माध्यम से सखी वन स्टॉप सेंटर के जरिये होने वाले कार्यों के बारे में आमजनों को जागरूक किया जायेगा. मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से घर के भीतर या बाहर किसी भी रूप में पीड़ित व संकटग्रस्त महिला को आपातकालीन सुविधा तत्काल उपलब्ध करवाया जाता है. इसके अलावे वन स्टॉप सेंटर में जरूरतमंद महिलाओं को कानूनी सहायता, मानसिक सहायता के लिए काउंसलिंग, चिकित्सा सहायता, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता, 5 दिन का अस्थायी आश्रय आदि की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवायी जाती है. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-commissioner-bal-kishun-munda-took-charge/">मेदिनीनगर

: कमिश्नर बाल किशुन मुंडा ने संभाला पदभार

संकट के समय मे महिला 181 पर कॉल कर सकती हैं : डीसी

उन्होंने कहा कि जिले की कोई भी महिला संकट के समय मे 181 पर कॉल कर सकती हैं. यह वाहन उपरोक्त विषय पर महिलाओं को जागरूक करेगा. वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि पलामू में वर्ष 2019 से वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित अबतक कुल 172 केस दर्ज किये गये हैं जिसमें सबसे अधिक घरेलू हिंसा से जुड़े 102 केस हैं. मौके पर डीडीसी रवि आनंद, सहायक समाहर्ता रवि कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-plot-foiled-10-ieds-and-two-spike-holes-recovered/">चाईबासा

: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 10 आईईडी और दो स्पाइक होल बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही