Search

 
 
 

पलामू डीसी ने अनुकंपा समिति की बैठक की, 10 आवेदकों को नौकरी देने का लिया गया निर्णय

 
Palamu : पलामू डीसी आंजनेयुलु दोड्डे ने अनुकंपा समिति की बैठक की. समाहरणालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कुल 10 आवेदकों को नौकरी देने का निर्णय लिया गया. जिसमें सामान्य अनुकंपा के 8 मामले थे. जबकि चौकीदारी के दो मामले शामिल थे. बता दें कि बैठक में कुल 22 मामलों की समीक्षा की गयी. जिसमें सामान्य अनुकंपा के 20 मामले और चौकीदारी के दो मामले शामिल थे. इसे भी पढ़ें - ACC">https://lagatar.in/acc-released-asia-cup-2023-schedule-india-pakistan-will-be-in-same-group/">ACC

ने Asia Cup 2023 शिड्यूल किया जारी, एक ही ग्रुप में होंगे भारत-पाकिस्तान

 डीसी ने नियुक्ति के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिया

बैठक में उपायुक्त श्री दोड्डे ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ली. जिसके बाद  नियुक्ति के लिए आवश्यक व उचित कार्रवाई करने का दिशा- निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,स्थापना उप समाहर्ता निशा तिर्की,जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू,जिला शिक्षा अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही