Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की

 
Medininagar: उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत जिला योजना कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की गयी. उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने एवं समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने हुसैनाबाद के मेंहदीनगर में नवीनगर मुख्य पथ से सूरजदेव सिंह के घर तक पीसीसी पथ एवं गार्डवाल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की. इसी क्रम में पांडु के शिवानडीह गांव से भगौता गांव तक पीसीसी रेनोवेशन व मेदिनीनगर व नवाबाजार के डगरा व कुहकुह कला में इलेक्ट्रिक मोटर युक्त पाइपलाइन वाटर सप्लाई फैसिलिटी बहाल करने हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गयी. इसके अलावे अन्य कई योजनाओं को भी स्वीकृत किया गया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ल, जिला योजना पदाधिकारी कुमार अविनाश मौजूद रहे जबकि अन्य पदाधिकारी वर्चुअल मोड से जुड़े रहे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-jmm-takes-out-justice-march-against-ed-action-on-hemant-soren/">साहिबगंज

: हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने निकाला न्याय मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही