Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू DC ने कोरोना को लेकर की बैठक, टेस्टिंग बढ़ाने के दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को कोरोना को लेकर बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने सेकेंड वेव के दौरान गठित की गयी सभी कोषांग को सक्रिय करने की बात कही. उपायुक्त ने जिले में पाइपलाइन से सपोर्टेड बेड और प्राइवेट अस्पताल के बेड की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही ऑक्सीजन सपोर्टेड डी टाइप सिलिंडर और बी टाइप सिलिंडर के असेसमेंट करने पर बल दिया. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  ">https://lagatar.in/sc-forms-5-member-committee-in-pm-modis-security-lapse-case-justice-indu-malhotra-will-lead/">

 SC ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में 5 सदस्यीय समिति बनाई, जस्टिस इंदु मल्होत्रा लीड करेंगी          

रैंडम चेकिंग करने के निर्देश

DC ने सदर एसडीओ को टाउन में हाट बाजार व मार्केट में रैंडम चेकिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन को ब्लॉक में टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया. DC शशि रंजन ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये सभी व्यक्तियों को अविलंब चिह्नित कर उनका कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया. विशेष अभियान के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थानों में कोविड टेस्टिंग करने का निर्देश दिया. कोरोना के इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक में डीसी के अलावा उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, सदर एसडीओ राजेश कुमार शाह, एमवीआई, सिविल सर्जन और डीपीएम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- PLFI">https://lagatar.in/police-attack-plfi-supremo-dinesh-gops-economy-77-lakh-cash-8-arrested-with-weapons-see-photos/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप के अर्थतंत्र पर पुलिस का वार, 77 लाख कैश, हथियार के साथ 8 गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही