Search

 
 
 

पलामू : JPSC परीक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक, कहा- कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराएं

 

17 मार्च को शहर के 07 केंद्रों पर दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा

Medininagar : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी) के द्वारा आगामी 17 मार्च को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित की जायेगी. इसको लेकर गुरुवार को डीसी शशि रंजन ने बैठक की. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सेंटर सुपरिटेंडेंट, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक में डीसी ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है. इसे कदाचार मुक्त संपन्न कराएं. सभी समन्वय स्थापित करते हुए काम करें, ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हो सके. डीसी ने कहा कि निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है. डीसी ने सभी पर्यवेक्षक सह दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दिन निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंच परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराना सुनिश्चित करें. डीसी ने कहा कि परीक्षा से जुड़े कोई भी अगर गलत आचरण करते पाया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शहर में बनाए गए 07 परीक्षा केंद्र

17 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर शहर में  07 केंद्र बनाए गये हैं. जिसमें कुल 3132 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली में 10 से 12 वहीं दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. इस बार शौचालय के बाहर एक कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही