Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : आदिवासी विकास महाकुम्भ मेला को लेकर डीसी ने की बैठक

Palamu : आदिवासी विकास महाकुंभ मेला कs आयोजन को लेकर बुधवार को डीसी आंजनेयुलु दोड्डे ने बैठक की. जिला प्रशासन और आदिवासी विकास महाकुंभ मेला समिति के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन आगामी 11-12 फरवरी को मेदिनीनगर प्रखंड के दुबियाखांड में होगा. बता दें कि मेला का आयोजन जिला प्रशासन और आदिवासी विकास महाकुंभ मेला समिति के समन्वय से लगाया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-public-should-question-why-is-god-being-neglected-in-the-middle-of-the-road/">चाकुलिया

: जनता करे सवाल, सड़क बीच “भगवान” की उपेक्षा क्यों हो रही है जनाब

मेले के लिए 39 लाख रूपये देने की मांग

बैठक में मेला समिति के सदस्यों ने उपायुक्त से मेले के लिए अनुमानित बजट 39 लाख रुपये की मांग की. साथ ही मेला में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, मेला आयोजन स्थल को समतलीकरण करने, चलंत शौचालय और चिकित्सा, एम्बुलेन्स की व्यवस्था आदि जैसी सुविधाओं की भी मांग की. उपायुक्त ने यथासंभव मदद करने की बात कही. उपायुक्त ने डीडीसी की अध्यक्षता में एक कार्यकारिणी समिति बनाने की बात कही, जिसकी देखरेख में मेला का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें:खर्च">https://lagatar.in/officers-should-show-speed-in-spending-develop-tribal-villages-chief-secretary/">खर्च

करने में तेजी दिखाएं अधिकारी, जनजातीय गांवों का करें विकास : मुख्य सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही