निर्वाचन कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करें ईआरओ, एईआरओ : उपायुक्त Palamu : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को डीआरडीए सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR,2024) को लेकर सभी ईआरओ, एईआरओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्य जैसे- हाउस टू हाउस सत्यापन, पन्ना सत्यापन, फॉर्म जुटाने और निपटाने, बूथ सत्यापन, बूथ युक्तिकरण, एएमएफ, आदि कार्यो की प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी ईआरओ और एईआरओ से ईवीएम मशीन, पोलिंग बूथ, पोलिंग लोकेशन, हाउस टू हाउस सत्यापन आदि कार्यो की जानकारी ली. साथ ही सभी पदाधिकारियों को बीएलओ रजिस्टर पढ़ने व समझने की सलाह दी. शशि रंजन ने उपस्थित सभी ईआरओ,एईआरओ व सबंधित कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधित कार्य के मामले में सबंधित पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ काम करें अन्यथा कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :एकलव्य">https://lagatar.in/6329-posts-in-eklavya-model-residential-schools/">एकलव्य
मॉडल आवासीय विद्यालयों में 6329 पदों पर निकली बहाली, जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन
मामले में 14 दिन बाद एफआईआर क्यों, पुलिस क्या कर रही थी : सुप्रीम कोर्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/31rc_m_101_31072023_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="320" />
मॉडल आवासीय विद्यालयों में 6329 पदों पर निकली बहाली, जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन
लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : शशि रंजन
उपायुक्त ने हाउस टू हाउस सर्वे में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अगले सप्ताह तक फॉर्म प्राप्त करने में अधिक प्रगति की उपलब्धि दिखनी चाहिए. अन्यथा संबंधित एईआरओ के साथ-साथ बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले के वरीय पदाधिकारी हाउस टू हाउस सर्वे कार्य का निरीक्षण प्रतिवेदन समय-समय पर उन्हें सौंपते रहेंगे. कोई बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर फील्ड में नहीं पाये जाते हैं तो उन पर विधि समस्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. इसे भी पढ़ें :मणिपुर">https://lagatar.in/why-fir-in-manipur-case-after-14-days-what-was-police-doing-supreme-court/">मणिपुरमामले में 14 दिन बाद एफआईआर क्यों, पुलिस क्या कर रही थी : सुप्रीम कोर्ट
alt="" width="600" height="320" />
Leave a Comment