Husainabad (Palamu) : पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे गुरुवार को जिले के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र हुसैनाबाद के महुडंड पहुंचे. महुडंड पंचायत सचिवालय के समीप जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन समस्याओं के निष्पादन के लिए बीडीओ-सीओ को निर्देशित किया. डीसी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनमानस के बीच की दूरी को खत्म करना है. उन्होंने कहा कि सभी लक्षित समुदायों को उनके लिए चल रही योजनाओं का फायदा मिलना चाहिए एवं किसी भी स्तर पर संवादहीनता नहीं रहनी चाहिए. डीसी ने कहा कि पिछले दिनों महुडंड के ग्रामीण विभिन्न शिकायतों को लेकर मेरे पास जनता दरबार में आये थे और यहां आने का अनुरोध किया था, आज मैं आपके समक्ष उपस्थित हूं. डीसी ने महुडंड को लोगों को दी सड़क की सौगात, 6 सितंबर को होगा शिलान्यास जनता दरबार में स्थानीय लोगों ने डीसी से महुडंड से काला पहाड़ होते हुए हुसैनाबाद प्रखंड तक के लिए सड़क की मांग की. इसपर डीसी ने लोगों को जानकारी देते हुए ऐलान किया कि इस सड़क के निर्माण के लएि सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है. टेंडर की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है. ऐसे में आगामी 6 सितंबर को इस सड़क का शिलान्यास किया जायेगा. महुडंडवासियों ने इसके लिए डीसी का धन्यवाद किया. ग्रामीणों ने खुलकर अपनी मांगों व शिकायतों से डीसी को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें- राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-returned-from-delhi-entered-raj-bhavan-from-gate-no-4-instead-of-the-main-gate-2/">राज्यपाल
दिल्ली से लौटे, मुख्य द्वार के बदले गेट नंबर 4 से राजभवन में हुए प्रवेश पेयजल व नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया जनता दरबार में महुडंड पंचायत अंतर्गत सभी गांव के लोगों ने डीसी ए दोड्डे के समक्ष सबसे अधिक नेटवर्क की समस्या रखी. लोगों ने बताया कि नेटवर्क नहीं रहने के कारण पूरे पंचायत में कम्युनिकेशन ठप है, जिसके कारण विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं महिलाओं ने पेयजल की समस्या को दूर का अनुरोध किया. महिलाओं ने डीसी को बताया कि गांव के अधिकतर चापाकल व जलमीनार खराब पड़े हैं. इसके अलावे लोगों ने बिजली, शिक्षा, राशन वितरण से संबंधित शिकायतों से डीसी को अवगत कराया. विधि-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के लिए स्थानीय ओपी में निर्भीक होकर जाएं : एसपी जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने लोगों से कहा कि पुलिस आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है. उन्होंने कहा कि किसी आमजन को कोई भी विधि-व्यवस्था से संबंधित शिकायत है तो वह निर्भीक होकर स्थानीय ओपी में अपना आवेदन दे सकते हैं. इस दौरान कई लोगों ने भी विभिन्न मामलों में एसपी के समक्ष अपना आवेदन दिया. पेंशन,वन पट्टा,म्युटेशन के लिये विशेष शिविर लगाने का निर्देश जनता दरबार में आयी शिकायतों को लेकर डीसी ने बीडीओ-सीओ को पेंशन,वन पट्टा,म्युटेशन व अन्य योजनाओं से महुडंडवासियों को लाभान्वित करने के लिए स्थानीय पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया. मौके पर उपरोक्त के अलावा हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, योजना पदाधिकारी, एनआरईपी के अभियंता समेत अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/illegal-mining-case-in-sahibganj-ngt-orders-action-against-ed/">साहिबगंज
में अवैध खनन का मामला : NGT ने ईडी को दिया कार्रवाई का आदेश [wpse_comments_template]

Leave a Comment