Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : डीसी ने किया पांकी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

shivshankar paswan Palamu : पलामू जिला के डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने पांकी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वार्डन से आवासीय विद्यालय में रह रही बच्चियों की जानकारी ली. साथ ही बच्चियों से अलग-अलग विषयों पर सवाल-जवाब किया. उनका हालचाल जाना और स्वच्छता,पेयजल, भोजन और उन्हें मिल रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. डीसी ने कक्षा 7 की  छात्राओं को वायुमंडल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. डीसी ने छात्रों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिये कहा. इसे भी पढ़ें:  डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-the-head-of-kendua-took-blessings-from-padma-shri-janum-singh-soy/">डुमरिया

: केंदुआ की मुखिया ने पद्मश्री जानुम सिंह सोय से आशीर्वाद लिया

बच्चों को दे साफ भोजन- डीसी

डीसी ने विद्यालय के किचन व होस्टल के कमरों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वार्डन को किचन को साफ रखने व बच्चियों को मेन्यू के अनुसार भोजन देने का भी निर्देश दिया. वहीं अकाउंटेंट को विद्यालय में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही. साथ ही शौचालय की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने पर भी बल दिया. मौके पर पांकी बीडीओ चंदन कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-worship-of-the-family-deity-of-tailik-sahu-community-begins-procession-taken-out/">गिरिडीह

: तैलिक साहू समाज के कुल देवता की पूजा शुरू, निकाली शोभायात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही