Search

बालिका गृह यौन शोषण मामलाः फिर से जांच कराने की तैयारी कर रहे पलामू डीसी

Medininagarबालिका गृह यौन शोषण मामले में कई बातें सामने निकल कर आ रही हैं. सूत्र के अनुसार बालिका गृह में दो बच्चियों के यौन शोषण से पहले भी बच्चियों के साथ यौन दुर्व्यवहार से लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना हुई थी. जिसके के बाद बालिका गृह से कई बार बच्ची फरार भी हुए थे, लेकिन मामले को पदाधिकारी द्वारा दबा दिया जाता था. कभी भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी. जिससे पूरे सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इतने दिनों से सिस्टम क्यों सो रही थी. आखिर क्यों नहीं पहले किसी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई. क्या इसमें बड़े पदाधिकारी और बाहर के लोग भी शामिल हैं. इन सब सवालों को जवाब लोग ढूंढ रहे हैं. इधर पलामू उपायुक्त मामले को संज्ञान में लेकर फिर से जांच करवाने करवाने की तैयारी कर रहे हैं.

छह महीने के अंदर निकलनेवाली बच्चियों का भी रिपोर्ट तैयार होगा

सूत्र के मानें तो इस बालिका गृह से छह महीने के अंदर जितने भी बच्ची बाहर निकली है, उन सभी का रिपोर्ट तैयार किया जाएगा और सभी से पूछताछ की जाएगी. ताकि खुलासा हो सके कि कितने दिनों से यह सब मामला चल रहा है. बता दें कि बीते शुक्रवार को पलामू जिला मुख्यालय के सूदना में संचालित बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों का यौन शोषण का मामला आया था. बालिका गृह में 28 बच्चियां रहती हैं. इसमें से दो बच्चियों ने बालिका गृह के सुपरिटेंडेंट 72 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. सुपरिटेंडेंट को बच्चियां दादा जी कहती थीं. मामला सामने आने के बाद शनिवार को पुलिस की टीम घंटों मामले की जांच में जुटी रही. बच्चियों के आरोप को पुलिस ने सही पाया. इसके बाद आरोपी सुपरिटेंडेंट व बालिका गृह की एक महिला काउंसलर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि जांच में बच्चियों के यौन शोषण की बात सही साबित हुई है. इसमें काउंसलर की भी भूमिका सामने आई है.

सुपरिटेंडेंट पर यौन शोषण का लगा है आरोप

शुक्रवार को मानवाधिकार संगठन की एक टीम संध्या सिंह के नेतृत्व में बालिका गृह की व्यवस्था को देखने गयी थी. इसी दौरान बच्चियों ने यौन शोषण की बात बताई थी. बच्चियों के मुताबिक, आरोपी राम प्रताप का घर बालिका गृह के पास ही बैंक कॉलोनी में है. एक बच्ची ने बताया कि दीपावली से छठ के बीच दो बार राम प्रताप उसे अपने घर ले गए. इसी दौरान उन्होंने बच्ची के साथ संबंध बनाया. दूसरी बच्ची ने बताया कि उसके साथ भी सुपरिटेंडेंट ने गलत करने का प्रयास किया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया. पूछताछ में पुलिस को लड़कियों ने बताया कि बालिका गृह से बाहर निकलने के लिए उनके सामने अधिकारियों को खुश करने की शर्त रखी गई. जांच में यह भी पता लगा है कि बालिका गृह की एक महिला कर्मी ने लड़कियों के कुछ फोटो भी लिए हैं. साथ ही किसी को भेजा भी है. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp