Search

पलामू: जनता दरबार में DC ने सुनी लोगों की फरियाद

Palamu: पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को उन्होंने सुना. साथ ही संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में मनातू से आये बिनोद मोची ने स्थानीय लोगों पर उनकी रैयती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किये जाने की बात कही. जिसके बाद डीसी ने मनातू सीओ को फोन कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में आये विभिन्न फरियादियों के मामले के निष्पादन हेतु डीसी ने सदर सीओ, नवा बाजार सीओ, तरहसी सीओ, मनातू सीओ, सदर एसडीओ, मत्स्य पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट फोन कर मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज से जुड़े आवेदन आये जिसे डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-criminals-planning-robbery-arrested-double-barrel-desi-katta-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, डबल बैरल देसी कट्टा बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp