Search

 
 
 

पलामू: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद

 
Palamu: पलामू डीस आंजनेयुलू दोड्डे ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने डीसी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. जिसके बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में पहुंचे धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र उरांव, सोनी कुमारी और सोहन राम को डीसी ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की. किसी को 20 हजार रुपये तो किसी को 10 हजार रुपये देकर डीसी ने तुरंत इलाज कराने का निर्देश दिया.

DC ने गंभीर बीमारी से ग्रसित चार लोगों की आर्थिक मदद की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-14.gif"

alt="" width="600" height="400" /> जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने बकाये मानदेय का भुगतान करने, पीएम आवाल दिलाने, डीप बोरिंग करवाने, रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण दिलाने, गांव में बिजली की समस्या को दूर करने की बात कही. जिसपर डीसी ने ज्लद से जल्द सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से संबंधित कई आवेदन आये जिसे डीसी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-governments-anti-student-decision-to-stop-intermediate-education-in-degree-colleges-pritam-bankira/">चाईबासा

: डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना सरकार का छात्र विरोधी फैसला – प्रीतम बांकिरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही