Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की फरियाद

 
Palamau : डीसी अंजनेयुलू दोड्डे ने जनता दरबार लगाकर 30 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर समाधान करने के निर्देश दिये. जनता दरबार में उपायुक्त ने लोगों से कहा कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दो चरणों में "आप की योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसका पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाना है. इसे भी पढ़ें–राहुल">https://lagatar.in/rahul-again-mentioned-two-india-targeted-the-central-government-fiercely-lagatar/">राहुल

ने फिर दो भारत का किया जिक्र, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

कोताही करने वाले अधिकारियो पर कार्रवाई- डीसी

उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा. डीसी ने कहा कि जो अधिकारी कार्य में कोताही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी. जनता दरबार में लोगों ने मुख्य रूप से बिजली, पेयजल, पेंशन, मकान निर्माण, जमीन, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन और गली निर्माण से संबंधित समस्याओं को रखा. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान तत्परता से करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कोई पात्र व्यक्ति वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें–KBC">https://lagatar.in/simdegas-reshma-got-an-opportunity-in-kbc/">KBC

में सिमडेगा की रेशमा को मिला अवसर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही