Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

समाहरणालय के सभागार में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने एक-एक फरियादी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement

Palamu :   समाहरणालय के सभागार में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने एक-एक फरियादी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

जनता दरबार में लेस्लीगंज के झरकटिया से आए राहुल कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को उन्होंने लेस्लीगंज पैक्स में अपना धान बेचा था, लेकिन अब तक न तो भुगतान किया गया है और न ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. उन्होंने उपायुक्त से धान का बकाया भुगतान कराने का अनुरोध किया.

 

इसके अलावा जनता दरबार में ट्रांसफर से संबंधित शिकायतें, आंगनबाड़ी सेविका चयन, सरकारी सड़क पर अतिक्रमण, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के डीलरों से संबंधित शिकायतें, आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्यालय स्थानांतरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए.

 

डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों से 15 दिनों के भीतर सभी मामलों को निष्पादित करने के निर्देश दिए.

 

अरुण कुमार को ऑन स्पॉट मिला ट्राई साइकिल

जनता दरबार में पड़वा प्रखंड के गोलहना से आए अरुण कुमार ने बताया कि वे दिव्यांग हैं और उन्हें चलने-फिरने के लिए ट्राई साइकिल की आवश्यकता है. इस फरियाद को सुनते ही उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी को अरुण कुमार को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके बाद अरुण कुमार को ऑन स्पॉट ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही