Search

 
 
 

पलामूः डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

पलामू डीसी समीरा एस ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं. साथ ही समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण भी किया
 

Medininagar : पलामू की नई डीसी समीरा एस ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जनता दरबार लगाया. वह आमजनों से रू-ब-रू हुईं और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को रखा. जिस पर डीसी ने उन्हें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के अग्रसारित करते हुए जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.

जनता दरबार में जमीन पर अवैध घेराबंदी करने,आंगनबाड़ी में गलत सेविका का चयन, नौकरी में पुनःबहाल करने,सरकारी चापाकल के निजीकरण से मुक्त करने, बिजली बिल में फाइन में रियायत देने समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं से संबंधित आवेदन आए.

डीसी ने कार्यालयों का किया निरीक्षण

डीसी समीरा एस ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने जिला आपुर्ति, भूअर्जन, सामाजिक सुरक्षा, सामान्य शाखा सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया. पदाधिकारी और कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, पंजी का संधारण, रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर जायज़ा लिया. कर्मियों को समय पर कार्यालय आने सहित कार्यालय परिसर को साफ- सुथरा रखने का निर्देश दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही