Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : डीसी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

Medininagar : पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने सभी की समस्याओं को सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा.

इलाज के लिए 20 हजार रुपये की डीसी ने की मदद 

जनता दरबार में मेदिनीनगर शहर के जेलहाता से आये ललिता शर्मा ने डीसी को बताया कि उनके पेट में काफी लंबे समय से गांठ से संबंधी बीमारी है. जिसका लगातार इलाज चल रहा है, जिसमें उनके काफी अधिक पैसे खर्च हो गए हैं. अब वह आगे इलाज कराने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है. उन्होंने डीसी से आर्थिक मदद मांगी. डीसी ने रेड क्रॉस के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को 20 हजार रुपये की मदद की. चैनपुर से आये धर्मदेव तिवारी ने रैयती जमीन पर एनआरईपी अंतर्गत बन रहे सड़क निर्माण पर रोक लगाने का अनुरोध किया. शुक्रवार को जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन विवाद, मुआवजा, राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, रोजगार, स्वास्थ्य अनुदान, नियोजन आदि संबंधित आवेदन आये, जिसे डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें जानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही