Search

 
 
 

पलामू : जनता दरबार में डीसी ने आमलोगों की सुनी समस्या, आर्यन को मिला 50 हजार की सहायता

 
Palamu :  उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को जनता दरबार में आमलोगों की समस्या सुनी. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की गुहार लगाई. सी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया. आंख में तीर लगने से घायल चार वर्षीय आर्यन को उपायुक्त ने किया 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया. जनता दरबार में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर निवासी मिथिलेश कुमार पासवान ने अपने चार वर्षीय पुत्र आर्यन के इलाज हेतु उपायुक्त से आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया. स्कूल जाने के क्रम में आर्यन की बायीं आंख में तीर लग गई थी. उपायुक्त ने आर्थिक सहयोग के तौर पर 50 हजार रुपये की राशि देने का निर्देश रेड क्रॉस को दिया. इसे भी पढ़ें:अनुबंधकर्मियों">https://lagatar.in/15th-day-of-fast-unto-death-of-contract-workers-expressed-anger-by-begging/">अनुबंधकर्मियों

के आमरण अनशन का 15वां दिन, भिक्षाटन कर जताया आक्रोश

डीप बोरिंग और ट्राई साइकिल की मांग

वहीं सदर थाना क्षेत्र के सुनीता देवी ने डीलर पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर पांच हज़ार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से कार्रवाई करने की मांग की. जबकि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अखोरी दीदरी निवासी राम सेवक राम ने जीर्ण-शीर्ण हो चुके चैक डैम के पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध उपायुक्त से किया. रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडरहे निवासी दिव्यांग अनुज कुमार ने उपायुक्त से इलेक्ट्रॉनिक साइकिल दिलाने की गुहार लगाई. वहीं छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोटो के ग्रामीणों ने जनता दरबार में उपायुक्त से आदिम जनजाति बिचला टोला में डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन द्वारा पानी दिलाने का अनुरोध किया. आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,राशन कार्ड आदि से संबंधित आवेदन आये. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें:बिहारः">https://lagatar.in/bihar-rohtas-sp-reached-the-police-station-as-a-complainant-the-police-station-did-not-take-the-complaint/">बिहारः

फरियादी बन थाना पहुंचे रोहतास एसपी, थानेदार ने हड़काया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही