Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की सुनी समस्या

 
Medininagar: पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. इसके जल्द समाधान के लिए अनुरोध किया. मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरहा निवासी विधवा सुमित्रा देवी ने जीवन निर्वाह के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का निवेदन किया. विधवा सुमित्रा देवी के पति स्व संतोष यादव उर्फ सत्यप्रकाश यादव की हत्या अगस्त 2023 में नक्सलियों ने कर दी थी. रेहला थाना क्षेत्र के गांव डंडिकला निवासी मो. आशिक अंसारी ने उपायुक्त से अंचल कार्यालय विश्रामपुर द्वारा एक ही भूमि को दो बार अलग-अलग नाम से दाखिल-खारिज करने की शिकायत की. इसी तरह लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के स्मृति दुबे, पांडु थाना क्षेत्र के नीलम देवी, ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के हसबुन खातून सहित कई लोगो ने उपायुक्त से अबुआ आवास योजना का लाभ देने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें-बुमराह">https://lagatar.in/a-new-record-in-the-name-of-bumrah-became-the-first-indian-fast-bowler-to-do-so-in-test-cricket/">बुमराह

के नाम एक नया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/07rc_m_28_07022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

डीसी से पाटन अंचलाधिकारी की शिकायत

जबकि पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सकलदीप निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अंचलाधिकारी पाटन द्वारा मेरे जमीन को गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम से ऑनलाइन कर दिया गया है. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इटहे निवासी विक्रम सिंह ने उपायुक्त से लगान रशीद ऑनलाइन करवाने का अनुरोध किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, अबुआ आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-two-friends-who-were-making-rails-on-the-railway-track-died-after-being-hit-by-a-train/">बिहारः

रेलवे ट्रैक पर रिल्स बनाना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही