Search

 
 
 

पलामू : DC ने लगाया जनता दरबार, पहुंचे फरियादी

 
Palamu: पलामू डीसी आंजनेयुलु दोड्डे ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया. जहां लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया. जनता दरबार में भूमि सीमांकन, भूमि विवाद, राशन, अवैध कब्जा आदि समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे. इस दौरान डीसी ने सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियोंं को निर्देश दिया. साथ ही कई मामलों को लेकर बीडीओ और सीओ से फोन पर बात भी की. डीसी ने तरहसी सीओ, सदर एसडीओ, मनातू बीडीओ, विभिन्न अंचलाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट फोन कर मामलों के जल्द समाधान का निर्देश दिया.

 महिला ने लगायी मदद की गुहार

जनता दरबार में हरिहरगंज के ग्राम तुरी से आयी विधवा महिला ने डीसी को अपनी समस्या से अवगत कराया. उसने बताया कि उसे सरकार की तरफ से अंबेडकर आवास का लाभ दिया गया था. जिसके तहत प्रथम किश्त के रूप में उसके बैंक खाते में 40 हजार रुपये की राशि भी आई थी. लेकिन आवास निर्माण कार्य को दबंगों ने रोकवा दिया था. जो अभी तक रूका हुआ है. महिला ने डीसी से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है. वहीं रेहला से आये विपिन कुमार चौबे ने बताया कि उनके पिता की मौत मेदनीनगर कारा में हो गयी थी. लेकिन आज तक उनको किसी प्रकार की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया. उन्होंने डीसी से उच्च न्यायालय रांची के आदेशानुसार प्रोत्साहन राशि का भुगतान करवाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें: पटना">https://lagatar.in/patna-junction-threatened-to-blow-up-security-increased/">पटना

जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही