Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : डीसी ने मनरेगा में खराब प्रदर्शन करने वाले बीडीओ-बीपीओ को लगाई फटकार

Medininagar : पलामू डीसी आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में रविवार को विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में डीसी ने मनरेगा, जेएसएलपीएस, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना,वीर शहीद पोटो हो योजना, पंचायत सचिवालय, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृत्ति,आवासीय विद्यालय, पेंशन वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता, पेयजल एवं स्वच्छता, ऊर्जा, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण अंतर्गत पंचायत स्तरीय दवा दुकान, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय सहित राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की.

इन योजनाओं को तीन दिन में पूरा करने का निर्देश

बैठक में डीसी ने मनरेगा योजना में खराब प्रदर्शन करने वाले बीडीओ और बीपीओ को फटकार लगाई. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को वीर शहीद पोटो हो योजना, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, बिरसा हरित ग्राम योजना को तीन दिन में पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक सप्ताह हर गांव में 5 योजना चालू रखने का निर्देश दिया. डीसी ने सभी बीडीओ को पीएम आवास योजना का 90 प्रतिशत काम पूर्ण करने और तीसरी क़िस्त रिलीज करने का निर्देश दिया. डीसी ने प्री- मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक के वैसे बच्चे जो छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हैं, उन्हें छात्रवृत्ति देने का निर्देश सबंधित पदाधिकारी को दिया. साथ ही मॉडल आंगनबाड़ी योजना में कितनी योजना चालू है और कितनी बंद है, संबंधित पदाधिकारी से इसकी रिपोर्ट मांगी और शत प्रतिशत योजना चालू करने का निर्देश दिया. केसीसी योजना के लंबित मामलों की रिपोर्ट देने और ई- केवाईसी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से करवाने का निर्देश सबंधित पदाधिकारियों को दिया. डीसी ने पशुधन योजना की पिछले 2 वर्ष की प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. वहीं डीएमएफटी के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. बैठक में डीसी आंजनेयुलु दोड्डे के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सभी एसडीओ, सहायक समाहर्ता, डीएसओ, सभी प्रखंड के बीडीओ, सभी सीओ सहित कई विभागों के पदाधिकारी व अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गरीब">https://lagatar.in/dabang-rajbalam-gop-engaged-in-grabbing-more-than-1-acre-land-of-poor-tribals-complaint-to-ed/">गरीब

आदिवासियों की 1.08 एकड़ जमीन हड़पने में लगा है दबंग राजबलम गोप, ईडी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही