Search

 
 
 

पलामू : जनता दरबार में DC ने मामलों का ऑन द स्पॉट किया निपटारा

 
Palamu: पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने जनता दरबार में दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मामले का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. इस दौरान कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, मुफ्त विद्युत कनेक्शन, आपूर्ति संबंधित मामले, आवास व पेंशन समेत कई मामले आये. जनता दरबार में सदर प्रखंड के ग्राम करमा से आये कई ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि मलय डैम निर्माण के समय उनलोगों को विस्थापित कर डूबलगंज में बसाया गया था. ग्रामीणों ने डीसी से सिंचाई नाली निर्माण कराने हेतु अनुरोध किया, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को सिंचाई हेतु पानी की समस्या ना रहे. इसके अलावा जनता दरबार में विभिन्न पेंशन संबंधित मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. जनता दरबार में हरिहरगंज से आये शिवपूजन कुमार मेहता ने डीसी को बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी गंगा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं. उनकी देखरेख में जन वितरण दुकान का संचालन किया जाता है. षडयंत्र के उनकी दुकान को बंद कर दिया गया है. साथ ही सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उनसे 70 हजार रुपये की मांग की व पैसा नहीं देने पर लाइसेंस रद्द करने की भी धमकी दी गयी. डीसी ने मामले की जांच डीडीसी से करवाने की बात कही है. इसे भी पढ़ें: कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-exam-notice-on-wednesday-april-19-ug-2nd-and-4th-semester-exam-postponed/">कोल्हान

विश्वविद्यालय परीक्षा नोटिस : बुधवार (19 अप्रैल) को स्नातक दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही