Search

 
 
 

पलामूः डीसी-एसपी ने मतगणना केंद्र व कई बूथों का किया निरीक्षण

डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने शहर के गणेश अग्रवाल कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. वहां सुरक्षा व्यवस्था, कमरों की स्थिति, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की गई.
 

Medininagar : पलामू जिला प्रशासन मेदिनीनगर निगम चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटा है. डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. 

 

दोनों पदाधिकारी सबसे पहले गणेश अग्रवाल कॉलेज में चल रहे मतदान अधिकारियों व कर्मियों के अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे. डीसी ने मतदानकर्मियों से कहा कि आज फाइनल ट्रेनिंग है. यदि नियमों के संबंध में किसी को कोई संशय हो, तो उसका समाधान अभी कर लें. ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत नहीं हो. 


इसके बाद दोनों पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. वहां सुरक्षा व्यवस्था, कमरों की स्थिति, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की. डिस्पैच के दिन की तैयारियों का भी अवलोकन किया गया. डीसी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

इसके बाद डीसी-एसपी ने शहर के विभिन्न बूथों का भी जायजा लिया. वार्ड 5 अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहलोलवा के बूथ संख्या 2 और 3, वार्ड 6 स्थित राजकीयकृत नव प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 3 व 4, वार्ड 6 के पशुपालन कार्यालय रेड़मा स्थित बूथ व वार्ड 26 के पहाड़ी मोहल्ला स्थित मतदान केंद्र संख्या 5 का निरीक्षण किया. एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने, मतदान व मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही