Search

 
 
 

पलामू : डीसी-एसपी ने धरती आबा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और  झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला
 

Palamu :  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और  झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला. शहर के स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. दोनों शीर्ष अधिकारियों ने बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए उनके अमर बलिदान को याद किया.

 

कार्यक्रम के दौरान डीडीसी जावेद हुसैन, एनडीसी नीरज कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात कुमार उदयपुरी, समेत कई पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे. सभी ने प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की.

 

प्रतिमा स्थल पर लोगों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के प्रतीक हैं, बल्कि स्वतंत्रता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई के महान योद्धा भी थे. बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी ने उनकी विचारधारा पर चलने और समाज में एकता बढ़ाने का संदेश दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही