Search

पलामू : डीसी का जनता दरबार, गंभीर बीमारी से ग्रसित 4 लोगों को आर्थिक मदद

Palamu: उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. लोगों की फरियाद सुनने के बाद डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निष्पादन का निर्देश दिया. उपायुक्त ने गंभीर बीमारी से ग्रसित चार लोगों को आर्थिक मदद भी किया. तुकबेरा पंचायत क्षेत्र की शिमला देवी ने उपायुक्त से अपने बच्चे सत्यम के इलाज के लिए उपायुक्त से आर्थिक मदद की गुहार लगाई. सत्यम ब्लड कैंसर से जूझ रहा है. उपायुक्त ने सत्यम के इलाज के लिए रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की. इसे भी पढ़ें :बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ddd-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

सबसे ज्यादा जमीन से जुड़े मामले आये

इसी तरह खामडीह पंचायत क्षेत्र के असाध्य रोग से पीड़ित मनोज पासवान ने उपायुक्त से आर्थिक मदद की गुहार लगाई, जिस पर उपायुक्त ने मनोज पासवान को रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की. इसी तरह ग्राम सीरम के शंभू कुमार सिंह ने अपने 6 वर्षीय बच्चे के इलाज करवाने के लिए उपायुक्त से आर्थिक सहयोग करने की गुहार लगाई. जिस पर उपायुक्त ने दस हजार रुपये की आर्थिक मदद रेड क्रॉस के माध्यम से किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास, जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-cm-approves-prosecution-against-embezzlement-accused-bdo-and-others/">रांचीः

गबन के आरोपी बीडीओ समेत अन्य के खिलाफ सीएम ने दी अभियोजन की स्वीकृति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//