Search

 
 
 

पलामू : डीडीसी और एएसपी ने MMCH में देर रात की छापेमारी, 11 दलाल धराये

 
Medininagar : पलामू जिले के एमएमसीएच अस्पताल में ‌शुक्रवार की देर रात डीडीसी रवि आनंद और एएसपी ऋषभ गर्ग ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अस्पताल के सभी कमरे की तलाशी ली गई. जानकारी के अनुसार प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि एमएमसीएच अस्पताल में कुछ लोग पैसे के लालच में भोले-भाले गरीब मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेजते थे. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सूचना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और एक टीम गठित कर पलामू डीडीसी और एएसपी ऋषभ गर्ग ने शुक्रवार की करीब 1:00 बजे अस्पताल में छापेमारी अभियान चलाया. छापामारी के दौरान अस्पताल के कई अनुबंधकर्मी सहित 11 कथित दलाल को पकड़ा गया. इस दौरान पता चला कि कुछ अनुबंधकर्मी कब्जा कर अस्पताल के वार्ड को आवास जैसा बनाकर रह रहे थे. जिसे खाली कराया गया. इस छापेमारी से दलालों में हड़कंप मच गया. कई दलाल तो पुलिस को देखते ही भाग निकले. पलामू के डीडीसी रवि आनंद और एएसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि एमएमसीएच अस्पताल में कुछ लोगों द्वारा भोले-भाले गरीब मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी हॉस्पिटल में भेजते थे. इसी को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें 11 लोगों को पकड़ा गया है. सभी को थाना लाकर पूछताछ की गई. शनिवार को पीआर बांड भरवाकर हिदायत देते हुए सभी को छोड़ दिया गया. डीडीसी ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-pm-narendra-modi-reached-the-spot-took-stock-of-the-accident/">ओडिशा

रेल हादसा : पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे, हादसे का जायजा लिया, घायलों से मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही