Search

पलामूः डीडीसी ने की पीएम आवास योजना की समीक्षा

palamu: उप विकास आयुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीडीसी सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी लंबित आवासों का कारण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना वर्ष 2023-24 का प्रस्ताव, लंबित इंदिरा आवास का लाभुकवार क्लोजर रिपोर्ट, लंबित आधार सिडिंग का कारण,राजमिस्त्री प्रशिक्षण का बैचवार अद्यतन प्रतिवेदन सहित जिला स्तरीय जनता दरबार मे प्राप्त परिवाद का अनुपालन से संबंधित मामलों से अवगत हुए. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/eight-deputy-election-officers-of-jharkhand-transferred/">झारखंड

के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला
उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की अद्यतन प्रतिवेदन की मांगी. उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित प्रधानमंत्री आवास, इंदिरा आवास, लंबित आधार सिडिंग को जितनी जल्दी हो सके पूरा करें. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bpsc-changed-the-date-of-teacher-appointment-exam-see-details/">बिहारः

BPSC ने बदली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तारीख, देखें डिटेल
बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद के अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर, परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा, आवास योजना के प्रशिक्षण समन्वयक अभय चौरसिया, सभी प्रखंड समन्वयक, सभी लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//