Search

 
 
 

पलामू : बंद पड़ी पत्थर खदान से मां-बच्चे के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव के पास स्थित एक बंद पड़ी पत्थर खदान से मां-बच्चे के शव बरामद हुए हैं. महिला की पहचान कुसुम देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुसुम देवी की शादी दो साल पहले हुई थी. ससुराल वालों के साथ उसका विवाद चल रहा था. इसी बीच उसने गांव के पास स्थित एक बंद पड़ी पत्थर खदान में अपने बेटे के साथ डूबकर जान दे दी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-mithilesh-thakur-appears-in-court-in-case-of-violation-of-code-of-conduct/">पलामू

: आचार संहिता उल्लंघन मामले में मिथिलेश ठाकुर की कोर्ट में पेशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही