Search

 
 
 

पलामू : झाड़ी से मिला शव, गोली मारकर हत्या

 
Patan, Palamu: पाटन थाना अंतर्गत बसदह टोला सिड़हा गांव निवासी रामकिशुन यादव का बसदह सिवान के पास से शव मिला है. रामकिशुन के परिजनों के अनुसार वे षनिवार की सुबह एक केस के सिलसिले में पाटन थाना गए हुए थे. वहां से आने के बाद लगभग दो बजे अपने गाय बैल भैंस को चराने के लिए निकल गए. शाम होते तक चरने गए सभी पशु घर लौट गए लेकिन वे वापस नहीं आए. इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी. साथ ही मामले की सूचना पाटन थाना को दी. खोजबीन के दौरान ही रात के लगभग 12 बजे बसदह सिवान के पास रामकिशन यादव का शव देखे जाने की जानकारी मिली. परिजनों ने पास पहुंचकर देखा और शव की पहचान की. परिजनों के अनुसार उनकी गोली मारकर हत्या की गयी है. इधर, पाटन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. इस बाबत डीएसपी मणिभूषण प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जो इसमें शामिल होंगे उसे बक्शा नहीं जायेगा. वही मृतक के पुत्र भीम यादव ने गांव के ही राम जी यादव, पिता भुनेश्वर यादव, दुर्गेश यादव पिता राम जी यादव, श्यामदेव यादव भुनेश्वर यादव ,से विवाद चल रहा था. हत्या जमीन को लेकर बताई जा रही है. पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर प्रसाद सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने कहा कि इस घटना में जो भी लोग शामिल है, उस पर कार्रवाई की जाय. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-villagers-will-not-give-land-to-ntpc/">लातेहार

: एनटीपीसी को जमीन नहीं देंगे ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही