Search

 
 
 

पलामू : गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस

 
Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग से हुए गैंगरेप के एक आरोपी का शव गांव के एक पेड़ पर लटका मिला है. बताया जा रहा है कि आरोपी का शव झरगड़ा गांव में उसी जगह पेड़ पर लटकता मिला है, जहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. आरोपी सचिन ठाकुर पिता रामजी ठाकुर का शव मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. सचिन की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ भी कहा जा सकता है. वहीं मृतक के पिता रामजी ठाकुर का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है. इसकी जांच होनी चाहिए. मेरे बेटे की हत्या की गई है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि गैंगरेप मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी दो की तलाश में पुलिस जुटी थी. जिसमें से एक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है. एक अब भी फरार है. बता दें कि बीते 18 मई को हुसैनाबाद प्रखंड के झरगड़ा ग्राम में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 6 युवकों ने गैंगरेप किया था. मारपीट कर लड़की को मुंह बंद रखने की धमकी दी थी. आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी दी थी. पीड़िता की मां ने हुसैनाबाद थाना में 6 युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-final-hearing-in-delhi-hc-on-july-12/">शिबू

सोरेन लोकपाल मामला : दिल्ली HC में 12 जुलाई को अंतिम सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही