Search

 
 
 

पलामू : श्मशान घाट पर मिला नवजात का शव

 
Chhatarpur/Palamu: मां का ममत्व धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है. कुछ ऐसा ही दिल दहलानेवाली घटना छतरपुर में देखने को मिला है. मृत स्थित में एक नवजात बच्चा मंदेया नदी श्मशान घाट पर मिला. यह जानकारी मंदेया नदी श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए आये लोगों ने दी. जानकारी के अनुसार फेंका हुआ नवजात बेबी गर्ल था और प्लास्टिक में पैक था. सूचना मिलने के बाद पुलिस और समाजसेवी अरविन्द गुप्ता चुनमुन की मदद से लोगों ने नवजात को ससम्मान वहीं घाट पर दफन करा दिया. अरविन्द ने कहा कि यह मानवता को कलंकित करनेवाली घटना है. उन्होंने गिरते सामाजिक मूल्यों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-huge-responsibility-on-the-new-bjp-district-president-hopes-raised-by-many/">गढ़वा

: नये भाजपा जिला अध्यक्ष पर महती जिम्मेदारी, कईयों की जगी उम्मीद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही