Palamu: जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र स्थित महुडंड के हड़वार जंगल में आज एक व्यक्ति का शव मिला है. जिसके सिर में गोली मारी गई है. मृत व्यक्ति की पहचान महुडंड पिकेट अंतर्गत नासो जमालपुर गांव के सुदामा भुइँया के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों के अनुसार सुदामा भुइँया गुरुवार की सुबह जंगल में शिकार के लिए गया था. और देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पिकेट में दी थी. इसे भी पढ़ें- पलामू:">https://lagatar.in/palamu-police-bust-a-gang-that-makes-fake-products-one-arrested/26645/">पलामू:
पुलिस ने नकली उत्पाद बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट
पुलिस ने नकली उत्पाद बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मिला शव
बताया जाता है कि इस क्षेत्र की गिनती नक्सल प्रभावित इलाकों में की जाती है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गई है. पुलिस इस केस को हर एंगल से जांच कर रही है. जिससे साफ हो सके कि ये किस प्रकार की हत्या है. पुलिस मामले से जुड़े तार को भी खंगालने में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- पलामू:">https://lagatar.in/palamu-combined-action-of-police-and-forest-department-destroyed-poppy-cultivation-in-three-acres/26642/">पलामू:पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट
Leave a Comment