Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : साली की शादी में गए युवक की मिली लाश, पत्नी के प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Medininagar : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमएमसीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव की पहचान पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौपरिया के रहने वाले विजय प्रसाद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार विजय प्रसाद 22 जून को अपनी मौसेरी साली की शादी में सतबरवा के खामडीह आया था. साली के वरमाला के बाद से वह गायब हो गया था. बाद में 24 जून को उसका शव बरामद हुआ. सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं, ऐसा लगता है कि किसी चीज से कूचकर उसकी हत्या की गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में विजय प्रसाद की हत्या हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा क्लियर हो जाएगा. इधर, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि विजय प्रसाद की शादी एक वर्ष पहले रेहला थाना क्षेत्र में हुई थी. परिजनों के अनुसार विजय प्रसाद की पत्नी का प्रेम संबंध गढ़वा के इलाके के एक युवक से था. युवक ने कई बार विजय प्रसाद को जान से मारने की धमकी भी दी थी. परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि पत्नी के प्रेम-प्रसंग में ही विजय प्रसाद की हत्या हुई है. परिजनों का कहना है कि मामले में पहले पंचायत भी हुई थी. लेकिन वह लड़की के पीछे पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-within-24-hours-police-jawan-murder-case-revealed-wife-got-her-lover-murdered-3-including-wife-arrested/">रामगढ़

: 24 घंटे के अंदर पुलिस जवान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही प्रेमी से कराई हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही