Search

 
 
 

पलामूः मैट्रिक के छात्र का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

भय घर पर अपनी छोटी बहन के साथ था. उसके माता-पिता पिछले कई महीनों से मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं. शनिवार सुबह छोटी बहन ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा. चाचा ने बताया कि परीक्षा देकर लौटने के बाद अभय सामान्य था.
 

Medininagar : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव में मैट्रिक के छात्र का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. छात्र अभय कुमार ने शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी. वह गांव के संजय सिंह का पुत्र था.

 

जानकारी के अनुसार, घटना के समय अभय घर पर अपनी छोटी बहन के साथ था. उसके माता-पिता पिछले कई महीनों से मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं. शनिवार सुबह छोटी बहन ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा. चाचा ने बताया कि परीक्षा देकर लौटने के बाद अभय सामान्य था. उसने किसी प्रकार के तनाव या परेशानी की बात नहीं कही थी. 

 

इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ राणा ने बताया कि मृत छात्र की बहन के अनुसार, वह परीक्षा को लेकर तनाव में था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही