Palamu : जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बजराहा के पास रेलवे पटरी पर एक शव का बरामद हुआ है. जिसका सिर धड़ से अलग पाया गया है. मृतक की पहचान टनटन उपाध्याय के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएचसीएच अस्पताल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों के खिलाफ छापेमारी कर रही है. पुलिस को इस मामले में अहम जानकारी मिली है. (पढ़ें, विंग">https://lagatar.in/wing-commander-deepika-mishra-became-the-first-woman-officer-to-receive-the-vayu-sena-gallantry-medal/">विंग
कमांडर दीपिका मिश्रा वायु सेना वीरता पदक पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बनीं)
कुशवाहा ने की अमित शाह से मुलाकात, बढ़ी सियासी सरगर्मी [wpse_comments_template]
कमांडर दीपिका मिश्रा वायु सेना वीरता पदक पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बनीं)
टनटन उपाध्याय का आपराधिक गिरोह से था संबंध
पुलिस को आंशका है कि टनटन उपाध्याय की गला रेत कर हत्या कर दी गयी होगी. फिर शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया होगा. रेलवे ट्रैक पर कहीं भी खून के धब्बे नहीं मिले और ना ही युवक की जेब से कुछ बरामद हुआ. बता दें कि टनटन उपाध्याय का आपराधिक गिरोह से संबंध था. उस पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था. उसके खिलाफ पलामू के विभिन्न थानों में 6 से अधिक एफआईआर दर्ज थे. टनटन उपाध्याय आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई गंभीर मामले में जेल भी जा चुका था. इसे भी पढ़ें : उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-met-amit-shah-political-excitement-increased/">उपेंद्रकुशवाहा ने की अमित शाह से मुलाकात, बढ़ी सियासी सरगर्मी [wpse_comments_template]
Leave a Comment