Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत, गांव में छाया मातम

Advertisement
Advertisement

परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल, विभाग के अधिकारियों ने दी शव को सलामी

Vishrampur (Palamu) : विश्रामपुर प्रखंड के सेमरी खुर्द अपने घर आए 41 वर्षीय फौजी राकेश कुमार ओझा की मौत रविवार की सुबह हार्ट अटैक से हो गई. सैनिक 18 दिन पहले ही छुट्टियों पर घर आया था. सुबह अचानक उसका स्वास्थ्य खराब हो गया. परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मेदिनीनगर एमएमसीएच अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. वहीं अर्धसैनिक बल आईटीबीपी में पदस्थापित पदाधिकारियों की टोली पहुंच सरकारी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को तिरंगे से ढक कर मृतक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. साथ ही पंजरी कला कोयल नदी स्थित श्मशान घाट पर दाह-संस्कार किया गया. जहां मृतक के 10 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी.

विश्रामपुर प्रखंड के सेमरी गांव का रहने वाला

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार ओझा विश्रामपुर प्रखंड के सेमरी गांव निवासी पोस्टल विभाग में पदस्थापित सेवानिवृत्त कर्मीं कुलदीप ओझा के चौथे पुत्र व भाजपा नेता कुश कुमार ओझा के छोटे भाई थे. मृतक केरल के कोच्ची में पदस्थापित आईटीबीपी के बटालियन में पदस्थापित था. 18 दिन पूर्व अवकाश पर घर आया था. शनिवार की देर रात तक सब कुछ ठीक खाक था. रविवार की अहले सुबह बाथरूम के लिए कमरे में गया. जहां से लौटने पर अपने को असहज बताते हुए सीने में दर्द की शिकायत परिवार के सदस्यों से की. परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गए. मृतक फौजी राकेश कुमार ओझा का स्वभाव सरल व मृदुभाषी होने के कारण गांव में काफी लोकप्रिय व सबों के चहेते थे. [caption id="attachment_836376" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-72.jpg"

alt="मृतक जवान राकेश कुमार ओझा (फाइल फोटो)" width="600" height="400" /> मृतक जवान राकेश कुमार ओझा (फाइल फोटो)[/caption]

इन्होंने व्यक्त किया शोक

फौजी राकेश कुमार ओझा की मौत की खबर सुनते ही प्रखंड सहित जिले से शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भाजपा नेता सुशील कुमार चौबे, निभाकर पांडेय, मृत्युंजय सिंह, उदय शुक्ला, अखिलेश तिवारी, डॉ. बीपी शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, सुनील पांडेय, विकास दुबे, विश्रामपुर मुखियासंघ के अध्यक्ष रोहित तिवारी, सतेश्वर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों लोग शव यात्रा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : हम">https://lagatar.in/we-have-neither-bowed-down-nor-been-afraid-hemant-soren/">हम

न कभी झुके हैं...ना डरे हैं, जरूरत पड़ी तो गोली भी खा लेंगे- हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही