Search

 
 
 

पलामू: जिला परिषद बोर्ड की बैठक में राजस्व संग्रहण पर निर्णय

 
Medininagar: समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त सभागार में शुक्रवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी ने की. बैठक में गत बैठक के अनुपालन की समीक्षा की गई. साथ ही विभागवार समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रहण एवं जनहित के कई एजेंडों पर निर्णय लिए गए. बोर्ड की बैठक में लम्बी अवधि से दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर आवंटियों का आवंटन रद्द करने तथा बकाया किराया वसूली के लिए सर्टिफिकेट केश दर्ज करने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही पुराना/जर्जर दुकानों/ भवनों की मरम्मति कराने के साथ शटर बदलने एवं दुकानों के सामने चारदीवारी तुड़वाने पर चर्चा की गई. ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएएमएस अंतर्गत जिला परिषद स्तर से नक्शा स्वीकृति के लिए नोटिस भेजने पर निर्णय लिया गया. जिला परिषदीय आवंटित दुकानों का किराया प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर निर्णय लिया गया. दुकानों का किराया 1 जनवरी 2018 से अपरिवर्तित है. जिला परिषद कर्मी द्वारा किराया वसूली हेतु प्रखंड भ्रमण पर यात्रा भत्ता एवं चाय-नाश्ता के लिए भत्ता स्वीकृति की गयी. विदित हो कि वर्तमान में करीब 50 आंगनबाड़ी केन्द्र योजनाओं में स्थल विवाद चल रहा है। इसके निस्तारण हेतु अंचल एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा समेकित प्रयास किया जा रहा है. वहीं जिला परिषद की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों स्पष्टीकरण एवं अनुपस्थित पदाधिकारियों के साथ अप्रैल माह में अलग से बैठक कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित जिला परिषद के माननीय सदस्य एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, कार्यपालक पदाधिकारी-सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-attack-accused-tahawwur-ranas-gamble-fails-no-ban-on-extradition-to-india-petition-rejected-in-us-supreme-court/">मुंबई

हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का दांव फेल, भारत प्रत्यर्पण पर रोक नहीं, याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में खारिज
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही