Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  धूमधाम से रविदास जयंती मनाने का निर्णय, बैठक में कमेटी गठित

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) : विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड 16 में ग्रामीणों की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता यदुनी राम ने की तथा इसका संचालन पार्षद पूनम देवी ने किया. बैठक में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूम-धाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी तय हुआ कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी. जयंती समारोह के सफल आयोजन एवं संचालन के लिये एक कमेटी का भी गठन किया गया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-government-is-taking-strong-steps-against-feticide-banna-gupta/">जमशेदपुर:

सरकार भ्रूण हत्या के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है- बन्‍ना गुप्‍ता

कमेटी के सदस्य 

सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी विजय कुमार रवि को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया. जबकि अनिल कुमार को उपाध्यक्ष,विजय राम को सचिव,संजय राम को उप सचिव,सतेंद्र रवि को कोषाध्यक्ष,बिट्टू कुमार को उप कोषाध्यक्ष,रामचंद्र राम को सूचना मंत्री तथा सुदामा रामा को उप सूचना मंत्री बनाया गया. कमेटी के संरक्षक के रूप में यदुनी राम,महाबीर राम,कृष्णा राम,बिनोद राम,हरिशंकर राम,रामनाथ राम,रामजी राम,नारायण राम,संजय कुमार राम,अशर्फी राम व देववंश राम चुने गये. इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकरणी का भी गठन किया गया. कार्यकरणी में विशाल कुमार,दीपक कुमार,कमलेश कुमार,सुरजीत कुमार,आकाश कुमार,अरुण कुमार,लाला कुमार,अजय कुमार,संजय कुमार,बुधन राम व धनंजय कुमार रवि को रखा गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही