Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग, आजसू छात्रों को करेगा गोलबंद

Advertisement
Advertisement
पलामू प्रमंडल में आजसू का अभियान, सांगठनिक मजबूती और विस्तार पर चर्चा स्थाई कुलपति की नियुक्ति के लिए विश्विधालय में तालाबंदी करेगा आजसू Palamu : आजसू ने जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. इसके लिए आजसू पूरे राज्य में छात्रों और युवाओं को गोलबंद करेगा. पलामू प्रमंडल में भी कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही आजसू छात्र संघ के विस्तार और सांगठनिक मजबूती के लिए भी सभी जिलों में बैठक मंथन किया जाएगा. आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने पलामू प्रमंडल में बैठक कर सांगठनिक मुद्दे पर चर्चा की. साथ ही पेपर लीक के बाद छात्रों के सामने उत्पन्न परेशानियों पर चर्चा की. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, चेतन प्रकाश और अजीत कुमार विशेष तौर पर मौजूद थे. बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन किया गया. सर्वसम्मति से सभी प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन एवं विस्तारीकरण का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-transfer-of-67-engineers-of-rural-works-department/">झारखंडः

ग्रामीण कार्य विभाग के 67 इंजीनियरों का तबादला

झारखंड में युवा निराश, छात्र संघ की भूमिका अहम : हरीश कुमार

केंद्रीय सचिव सह प्रभारी छात्र संघ हरीश कुमार ने छात्र संघ के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मदारियों का बोध कराते हुए कहा कि झारखंड में जो हालात बने हैं, उसमें सबसे ज्यादा हताश और निराश युवा वर्ग हैं. इन परिस्थितियों में छात्र संघ की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. पेपर लीक की सीबीआई जांच को लेकर हाल ही में संघ ने चरणबद्ध आंदोलन भी किया है. अब जिलों में जाकर छात्रों को एकजुट करने का अभियान शुरू किया जा रहा है. वहीं ओम वर्मा ने कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति अभिलंब हो. इसको लेकर राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से कुलपति की नियुक्ति की मांग की जाएगी. जल्द से जल्द कुलपति की नियुक्ति नहीं होती है तो विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जाएगी. अभिषेक राज ने कहा कि स्थाई कुलपति की नियुक्ति नहीं होती है तो कॉलेज और विश्विद्यालय स्तर पर आंदोलन होगा. सभी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं का अभाव है. शैक्षणिक वातावरण की घोर कमी है, इसे दूर किया जाय. बैठक का संचालन गढ़वा जिला अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन राहुल मिश्रा ने किया. मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विकेश शुक्ला, सतीश कुमार, शिव शंकर प्रसाद, विजय मेहता, इस्तेजत अहमद नज़मी, छात्र संघ से अजीत कुमार, कमलदेव, विश्वजीत सिंह, अनुराग पासवान, डिनर दीनानाथ विश्वकर्मा, संजीव सिंह, हिमांशु दुबे, प्रीत राज, सचिन कुमार, राहुल तिवारी, अभिषेक कुमार, पीयूष कुमार, उत्तम कुमार, सोनू कुमार, हिमांशु रंजन, अभिषेक राज, नरेंद्र कुमार सिंह, पीयूष कुमार मेहता, जय आनंद कुमार, रवि कुंदन चंद्रवंशी, रविराज अजीत तिवारी, आकाश तिवारी, पंचानन शुक्ला, सौरभ कुमार, अनुज कुमार, हेमंत कुमार दुबे, राहुल कुमार मिश्रा, निशांत पांडे, अनुराग सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-inaugurates-online-jan-aushadhi-kendra-at-sahibganj-railway-station/">पीएम

ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र का किया ऑनलाइन उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही