Search

पलामू : पानी में डूबने से मरने वाले 6 बच्चों के आश्रितों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये, डीसी ने दी स्वीकृति

  • गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से आवंटन प्राप्त होते ही राशि का होगा भुगतान
  • एक ही दिन उलडंडा की चार बच्चियों की हुई थी मौत 
Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर एवं सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत पानी में डूबने से मरने वाले 6 बच्चों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए दिये जाएंगे. डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने गुरुवार को इसकी स्वीकृति दे दी है. डीसी ने अंचलों से प्राप्त अभिलेखों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से आवंटन प्राप्त होते ही सभी मृतक के आश्रितों को सहायता राशि/अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान करने निर्देश दिया है. विदित हो कि चैनपुर अंचल अंतर्गत उलडंडा गांव निवासी अवधेश उरांव की पुत्री अर्चना कुमारी एवं अराधना कुमारी, एतवा मुंडा की पुत्री सलमी कुमारी तथा मुकेश खाखा की पुत्री छाया खाखा का निधन एक ही दिन 20 जुलाई 2023 को स्कूल के पीछे आहर में डूबने से हो गई थी. वहीं 2 फरवरी 2023 को चैनपुर अंचल अंतर्गत महुगांवा गांव निवासी गुड्डू पासवान के बेटे आनंद कुमार पासवान का निधन डोभा में डूबने से हो गई थी. इसके अलावा सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत बारालोटा निवासी मोनी कुमार के बेटे अमन राज का निधन 9 जुलाई 2021 को डैम में डूबने से हो गई थी. पलामू के जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव ने बताया कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जलप्रपात एवं नदी में डूबने से मृत्यु को स्थानीय प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया है. वहीं पानी में डूबने की घटना को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित किया गया है. इसे भी पढ़ें : लाल">https://lagatar.in/comrade-subhash-mundas-last-farewell-with-the-slogan-of-lal-salaam/">लाल

सलाम के नारे के साथ कामरेड सुभाष मुंडा को दी गयी अंतिम विदाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//