Search

 
 
 

पलामू : अनुकंपा के आधार पर 8 कर्मियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

 
  • डीसी ने की अनुकंपा समिति की बैठक, अनुकंपा के कुल 19 मामलों की समीक्षा की गई
  • 08 आवेदकों को सेवा में बहाली के लिए अनुशंसा करने का निर्णय लिया गय
  • आश्रितों को कम से कम समय में लाभ दिलाना सुनिश्चित करें : डीसी
Medininagar : डीसी शशि रंजन ने सोमवार को अनुकंपा समिति की बैठक की. डीसी कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में सामान्य अनुकंपा अंतर्गत कुल 19 मामलों की समीक्षा की गयी. जिसमें 08 आवेदकों को सेवा में बहाली के लिए अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीसी श्री रंजन व अनुकंपा समिति के सदस्य ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ली और नियुक्ति के लिये आवश्यक व उचित कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया. डीसी श्री रंजन ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को आश्रितों के प्रति गंभीरता बरतने व नियुक्ति के लिए सभी प्रक्रियाओं को ससमय पूर्ण करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि आश्रितों की नियुक्ति में कम से कम समय लगे यह सुनिश्चित करें. मौके पर एसपी रिष्मा रमेशन, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, स्थापना उप समाहर्ता निशा तिर्की, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-neither-rate-nor-date-was-written-in-the-agreement-of-60-decimal-land-between-pradeep-bagchi-and-talha-khan/">लैंड

स्कैम : प्रदीप बागची और तल्हा खान के बीच 60 डिसमिल जमीन के एग्रीमेंट में न रेट लिखा गया न डेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही